पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा – padne se sunderkand jeewan sunder hoga

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15-1024x576.png

पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

न कष्ट सताएँगे न ग़मों का असर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

इक इक चौपाई का जिसने भी पाठ किया
बजरंगी ने उसका हर संकट काट दिया
न शनि डराएँगे न राहू का डर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

नित पाठ करे जो भी सच्चे दिल से मन से
हो जाते दूर सभी दुख उसके जीवन से
सन्तुष्ट रहेगा मन दिल में भी सबर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

जहाँ धर्म की बातें हों श्रीराम वहाँ होंगे
श्रीराम जहाँ होंगे हनुमान वहाँ होंगे
जिस घर में मानस का नित रोज़ ज़िकर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

ज़्यादा क्या बखान करूँ अनुभव कर के देखो
सुन्दर सा सुन्दरकाण्ड दिल से पढ़ के देखो
फिर देखो नित कैसे सब कुछ बेहतर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा

अनुभव वालों से ही मैंने ये सीखा है
‘मोहित’ करने का ये आसान तरीका है
जिनका बजरंगबली के चरणों में सर होगा
पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा


One Reply to “पढ़ने से सुन्दरकाण्ड जीवन सुन्दर होगा – padne se sunderkand jeewan sunder hoga”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *