दुनिया में देव हजारो है बजरंग बली का क्या कहना लिरिक्स


दुनिया में देव हजारो है,
बजरंग बली का क्या कहना,
इनकी शक्ति का क्या कहना,
इनकी भक्ति का क्या कहना,
दुनिया मे देव हजारो है,
बजरंग बली का क्या कहना ।।

ये सात समुन्दर लाँघ गए,
और गढ़ लंका मे कूद गए,
रावण को डराना क्या कहना,
लंका को जलाना क्या कहना,
दुनिया मे देव हजारो है,
बजरंग बली का क्या कहना ।।

जब लक्ष्मण जी बेहोश हुए,
संजीवनी बूटी लाने गए,
लक्ष्मण को जिलाना क्या कहना,
पर्वत को उठाना क्या कहना,
दुनिया मे देव हजारो है,
बजरंग बली का क्या कहना ।।

‘बनवारी’ इनके सीने में,
सियाराम की जोड़ी रहती है,
ये राम दिवाना क्या कहना,
गुण गाये जमाना क्या कहना,
दुनिया मे देव हजारो है,
बजरंग बली का क्या कहना ।।

One Reply to “दुनिया में देव हजारो है बजरंग बली का क्या कहना लिरिक्स”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *